सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wall Construction on Public Path Sparks Violent Clash, Nine Injured Including Woman

Baghpat: सरकारी रास्ते पर दीवार बनी विवाद की वजह, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत नौ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 Jun 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के मोहम्मदपुर खुंटी गांव में सरकारी रास्ते पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। महिला समेत नौ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Baghpat: Wall Construction on Public Path Sparks Violent Clash, Nine Injured Including Woman
अस्पताल पहुंचे घायल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत। मोहम्मदपुर खुंटी गांव में सरकारी रास्ते पर दीवार निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना में एक महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से कई घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।



यह भी पढ़ें: UP: सवा लाख का इनामी STF ने मुठभेड़ में किया ढेर, दरोगा की हत्या कर लूटी थी पिस्टल, बिहार निवासी था ललन सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार गांव निवासी बृजपाल सरकारी रास्ते पर दीवार का निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही ओमबीर ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों ओर से लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

महिला समेत नौ लोग घायल
मारपीट में एक पक्ष के ओमबीर, राजेंद्र, मनोज, गौरव, किरण, सौरभ और गोविंद घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के मिंटू और संकित को भी चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष केवल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। मामले में तहरीर मिलने के बाद जांच कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed