सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates staged a protest against the parking of vehicles on the new road.

Baghpat News: नई सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने के विरोध में अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Advocates staged a protest against the parking of vehicles on the new road.
विज्ञापन
-एसडीएम से गाड़ी खड़ी करने पर पाबंदी लगाने की मांग की
Trending Videos

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ौत। तहसील परिसर में नई सड़क पर गाड़ियों की अवैध पार्किंग के विरोध में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) से गाड़ियों को वहां खड़ी करने पर तत्काल पाबंदी लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह सड़क आवागमन के लिए बनाई गई थी, लेकिन अब इसे पार्किंग स्थल बना दिया गया है।

सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री पुष्पेंद्र तोमर ने बताया कि नई सड़क पर दिनभर बीस से अधिक गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ अन्य लोगों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गाड़ियों को खड़ी करने के लिए बराबर में मैदान उपलब्ध है, फिर भी लोग सड़क का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस मौके पर संजीव तोमर, सचिन चौहान, मनोज दांगी, विक्रांत राठी, आकाश कुमार, संजीव पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed