सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akhil won two bronze medals in the All India Police Shooting Championship

Baghpat News: ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में अखिल ने जीते दो कांस्य पदक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
Akhil won two bronze medals in the All India Police Shooting Championship
विज्ञापन
-इंदौर में कराई गई थी शूटिंग चैंपियनशिप, अंगदपुर गांव में शूटर का पहुंचने पर किया जाएगा स्वागत
Trending Videos


फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में अर्जुन पुरस्कार के लिए चयनित अंगदपुर के शूटर अखिल श्योराण ने दो कांस्य पदक जीते। शूटर का गांव में पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 24 फरवरी से एक मार्च तक रेवटी रेंज पर बीएसएफ द्वारा कराई गई ऑल इंडिया पुलिस शूटिंग चैंपियनशिप में अंगदपुर के अखिल श्योराण ने हिस्सा लिया था। उन्होंने 50 मीटर फ्री राईफल पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक और टीम स्पर्धा में कांस्टेबल शशांक त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल इरफान हुसैन के साथ भी कांस्य पदक जीता। पदक जीतने से परिजनों व शूटराें में खुशी है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह उर्फ बबलू प्रधान, सोहनपाल प्रधान, कोच अमित श्योराण, नीतू श्योराण, वाजिद खान आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed