{"_id":"69a7256216fe6a1d000c7863","slug":"controversy-escalates-in-baghpat-municipality-with-several-other-councillors-making-allegations-baghpat-news-c-28-1-bag1001-147734-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बागपत नगर पालिका में बढ़ा विवाद, अन्य कई सभासदों ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बागपत नगर पालिका में बढ़ा विवाद, अन्य कई सभासदों ने लगाए आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका में विवाद कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है। वार्ड 16 के सभासद मोंटी चौहान और सभासद निगम शर्मा के पति विनोद शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो वायरल कर चेयरमैन राजुद्दीन की खिलाफत शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चेयरमैन इनको ठेकेदार बता रहे हैं तो वह ठेकों के दस्तावेज दिखाएं।
भजन विहार कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी निगम शर्मा सभासद और जिला योजना समिति की सदस्य है। सोमवार को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें उनके साथ ही सभासद मोंटी चौहान को नगर पालिका का ठेकेदार बताया गया है, जबकि उन्होंने नगर पालिका से कभी किसी काम ठेका नहीं लिया। उन्होंने कहा कि उनके नाम ठेका जारी किया गया है तो पालिका में इसके प्रमाण भी होंगे। इस तरह सभासद मोंटी चौहान ने भी एक वीडियो वायरल की। दोनों ने चेयरमैन से ठेका देने के दस्तावेज दिखाने की मांग की। इस मामले में चेयरमैन राजुद्दीन एडवोकेट का कहना है कि दोनों ने किसी अन्य व्यक्ति को ठेका दिलवा रखा है, क्योंकि नगर पालिका एक्ट में सभासद या उसके परिवार वालों को ठेका नहीं दिया जा सकता। अगर मैं भी वीडियो वायरल कर दूं तो बेवजह का विवाद बढ़ जाएगा। दोनों सभासदों से कोई विवाद नहीं है, सभी अपने है।
सभासद संजय रुहेला के पक्ष में उतरे व्यापारी
बागपत। शहर के बाजार में मंगलवार को संयुक्त व्यापार वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक हुई। जहां प्रदेश संगठन मंत्री नंदलाल डोगरा ने कहा कि नगर पालिका ईओ केके भड़ाना ने जिस तरह से एसोसिएशन के महामंत्री और सभासद संजय रुहेला के साथ अभद्रता की। वह किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि सभासद का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी शिकायत लखनऊ में अधिकारियों से भी की जाएगी। उन्होंने ईओ पर सभासद के खिलाफ फर्जी शिकायत कोतवाली में करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईओ व्यापारी समाज से माफी मांगे। साथ ही ईओ का तबादला कराने की मांग की। बैठक में अमित अग्रवाल, लवि जैन, रोहित जैन, लोकेश गुप्ता, कुलभूषण जैन, संजय वर्मा, सुजीत लखेरा समेत अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos