{"_id":"69a7250f4305fea2320f223a","slug":"those-involved-in-hooliganism-and-stunts-on-holi-will-be-put-behind-bars-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-147739-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: होली पर हुड़दंग व स्टंट करने वाले होंगे हवालात के अंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: होली पर हुड़दंग व स्टंट करने वाले होंगे हवालात के अंदर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। होली पर हुड़दंग करने के साथ ही किसी ने सडक़ों पर बाइकों से स्टंट किया तो वह हवालात के अंदर जाएंगे। इसके लिए सभी मुख्य चौराहों पर पुलिस रहेगी। इसके अलावा जिले को चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है और संवेदनशील गांवों में पुलिस की टीमें तैनात रहेंगी।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जिन गांवों में प्रधानी के चुनाव, जमीन, डोलबंदी, रास्ता व अन्य पारिवारिक विवाद चल रहे हैं, उन सभी को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा जिन गांवों में पहले होली पर विवाद हुए हैं, उन गांवों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। इन सभी जगह पुलिस को लगाया गया है और थाना प्रभारी भी वहां स्थिति पर नजर रखेंगे। डायल-112 की गाडिय़ां भी सडक़ों के साथ ही ऐसे गांवों में घूमती रहेंगी।
एसपी ने बताया कि कुछ लोग शराब पीकर बाइकों को दौड़ाते हैं तो शराब पीकर वाहन लेकर घूमते हैं। ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा और नियमित चेकिंग कराकर उनपर शिकंजा कसा जाएगा। इसके अलावा होली पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को पकडक़र जेल भेजा जाएगा। स्टंट करने वालों को भी पकडऩे के आदेश दिए गए हैं।
Trending Videos