फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Akshay secured first place in the 400 meters, and Gulab in the 800 meters.

Baghpat News: 400 मीटर में अक्षय, 800 मीटर में गुलाब ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Tue, 14 Jul 2026 02:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Akshay secured first place in the 400 meters, and Gulab in the 800 meters.
- कस्बे के डूंडाहेड़ा मार्ग पर कराई गई प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

फोटो नंबर 13केएआर 2संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। कस्बे में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में शहीद भगत सिंह अकादमी के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को पदक और नकदी राशि देकर सम्मानित किया गया।
यह प्रतियोगिता कस्बे के डूंडाहेड़ा मार्ग स्थित मैदान में 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के लिए आयोजित की गई थी। इसमें शहीद भगत सिंह अकादमी और कस्बे के अन्य खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में अक्षय ने प्रथम, विराट ने द्वितीय और निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में गुलाब प्रथम, वीर द्वितीय और लविस तृतीय रहे। बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में परी ने प्रथम, नंदिनी ने द्वितीय और परणिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में करण प्रथम और विराट द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में परी ने प्रथम, सांची ने द्वितीय और अपूर्वी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह अकादमी के कोच विकास फौजी, बृजपाल धामा, कपिल भारद्वाज, सुधीर त्यागी, मनीष वाल्मीकि, विनय कुमार और रश्मि यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed