फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Chanting the Namokar Mantra brings relief from suffering: Pt. Pradeep

णमोकार मंत्र के जाप से मिलती है कष्टों से मुक्ति : पं. प्रदीप

Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Chanting the Namokar Mantra brings relief from suffering: Pt. Pradeep
-चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने किया पूजन
विज्ञापन

फोटो-तीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बरनावा के चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में सोमवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजन किया। इस दौरान भगवान श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने 128 अर्घ्य भी अर्पित किए।

पंडित प्रदीप पीयूष शास्त्री ने मंदिर में पूजन संपन्न कराया। सौधर्म इंद्र संजीव जैन और शांतिधारा ममता जैन ने विधान में भाग लिया। पंडित शास्त्री ने कहा कि सिद्धचक्र महामंडल विधान अनेक विधानों का सृजन करता है। उन्होंने बताया कि णमोकार मंत्र का जाप करने से मनुष्य को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। व्याकरण के माध्यम से संस्कृत साहित्य, आगम और शास्त्रों का सही अर्थ समझना संभव होता है। इस अवसर पर पंडित महेश चंद शास्त्री, शांति कुमार शास्त्री, सविता, अनिता, प्रीति, वंदना और सारिका सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed