फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Dairy operator dies after getting trapped between Dairy operator dies after getting trapped between pickup truck and wall.ckup truck and wall.

Baghpat News: पिकअप और दीवार के बीच फंसने से डेयरी संचालक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dairy operator dies after getting trapped between Dairy operator dies after getting trapped between pickup truck and wall.ckup truck and wall.
-रंछाड़ गांव में टायरों के आगे लगी ईंट हटाने पर पीछे जा रही पिकअप गाड़ी को रोकते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो 8
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली (बागपत) । रंछाड़ गांव में सोमवार को एक हादसे में 24 वर्षीय डेयरी संचालक देवव्रत की मौत हो गई। ढलान पर खड़ी पिकअप गाड़ी को रोकने के प्रयास में वह गाड़ी और दीवार के बीच फंस गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
देवव्रत, किसान सुभाष भूप के तीन बेटों में सबसे छोटे थे। वह अपने भाइयों पिंटू और अंकुश के साथ गांव में दूध की डेयरी चलाते थे। देवव्रत रोजाना अपनी पिकअप गाड़ी में दूध लादकर बड़ौत सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

गांव के सेवानिवृत्त एसआई ओमवीर तोमर ने बताया कि सोमवार को देवव्रत ने अपनी पिकअप गाड़ी घर में ढलान पर खड़ी की थी और उसे पीछे जाने से रोकने के लिए टायरों के आगे ईंट लगा दी थी। सुबह देवव्रत ने दूध की कैन गाड़ी में रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब उन्होंने टायरों के आगे से ईंट हटाई, तो गाड़ी तेजी से पीछे जाने लगी। देवव्रत ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी दीवार से टकराकर रुक गई और वह उसके बीच फंस गए। इस हादसे में देवव्रत के सिर में गंभीर चोटें आईं।

लोगों ने किसी तरह देवव्रत को दीवार और पिकअप के बीच से निकाला और बड़ौत के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। उपचार के दौरान देवव्रत की मौत हो गई। उनके परिवार में पिता, मां रविता और दो भाई रह गए हैं। सीओ सुकन्या शर्मा के अनुसार इस हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि परिजन किसी तरह की शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed