{"_id":"699c2de373f1de874802db1e","slug":"baghpat-30-year-old-drug-addict-tried-to-teas-a-55-year-old-woman-killed-her-after-she-raised-noise-2026-02-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: नशेड़ी उम्र देखता है ना रिश्ता..., 55 की महिला से दुष्कर्म के प्रयास व हत्या में पकड़ा 30 साल का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: नशेड़ी उम्र देखता है ना रिश्ता..., 55 की महिला से दुष्कर्म के प्रयास व हत्या में पकड़ा 30 साल का युवक
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:09 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बागपत के टटीरी निवासी राजेश ने वारदात की थी। वह दिल्ली में एक मामले में सरेंडर करने की फिराक में था, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत में पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या की घटना का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। घटना को अंजाम देने वाले राजेश निवासी टटीरी को अहैड़ा नहर मार्ग पर रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राजेश ने बताया कि शराब के नशे में दुष्कर्म का विरोध करने और मदद के लिए शोर मचाने पर उसने महिला की हत्या की थी। अब दिल्ली में एक मामले में आत्मसमर्पण करने की फिराक में था।
Trending Videos
11 फरवरी को मायके से घर लौट रही पूर्व प्रधान की 55 वर्षीय पुत्रवधू रास्ते से लापता हो गई थी। अगले दिन गांव के रास्ते पर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई थी। इस घटना के खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी समेत सात टीमें लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया। वह शराब पीने का आदी है और उसकी पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। उसके खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज है और जेल भी जा चुका है। आरोपी ने दिनभर शराब पीने के बाद पूर्व प्रधान की पुत्रवधू की हत्या की थी। इससे पहले भी वह छेड़छाड़ जैसी कई घटनाएं कर चुका है।
एक महिला के पति ने उसे पीटा था, जिससे उसका पैर टूट गया था। पैर में रॉड डलवाई थी। हत्या की घटना के बाद करीब 30 साल का आरोपी राजेश दिल्ली के मामले में आत्मसमर्पण कर जेल जाने की फिराक में था। इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
