{"_id":"6a5cc0118fd8e59b2400feda","slug":"baghpat-a-snake-continues-to-target-a-young-man-from-binauli-bitten-for-the-third-time-in-four-months-2026-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बिनौली के युवक का पीछा नहीं छोड़ रहा एक सांप, चार माह में तीसरी बार डसा, जिला अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बिनौली के युवक का पीछा नहीं छोड़ रहा एक सांप, चार माह में तीसरी बार डसा, जिला अस्पताल भेजा
Sun, 19 Jul 2026 05:46 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:46 PM IST
सार
बिनौली गांव के राजा के पीछे एक सांप पड़ गया है। बीती रात भी राजा लघुशंका के लिए उठा, तो सांप ने उसके पैर पर डस लिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां एंटी वेनम की दस वैक्सीन लगने पर उसकी जान बची।
विज्ञापन
सांप। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के बिनौली गांव में एक ऐसी घटना सामने आई है, जो हैरान करने वाली है। युवक राजा, एक ऐसे सांप के निशाने पर है जो चार माह में तीसरी बार उसे डस चुका है। शनिवार रात को एक बार फिर इस सांप ने राजा पर हमला किया, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार और एंटी स्नेक वेनम की दस वैक्सीन लगाने के बाद उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां हालत में सुधार होने पर चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया।
विज्ञापन
बिनौली के रहने वाले राजा वाल्मीकि ने बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे वह पेशाब करने के लिए घर के बाथरूम में गया था। तभी उसे अपने पैर में किसी जीव के काटने जैसा महसूस हुआ। पहले तो उसने मच्छर के काटने की बात सोची, लेकिन तभी उसने देखा कि एक सांप उसके पैर के पंजे के ऊपर से गुजर रहा था, जिससे उसे अहसास हुआ कि सांप ने डस लिया है। राजा ने तत्काल सांप को मारने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार चिंतित, चिकित्सक बोले- एंटी स्नेक वेनम जरूरी
इस घटना के बाद राजा के परिवार वाले काफी चिंतित हैं। यह पहली बार नहीं है, जब राजा को सांप ने डसा हो। इससे पहले सात जुलाई को घर में बारिश का पानी भरने पर सांप ने उसके पैर में डस लिया था। वहीं, चार माह पहले झाड़ियों में क्रिकेट की गेंद तलाशते समय भी राजा को सांप ने डस लिया था। हालांकि, इन तीनों ही घटनाओं में राजा ने झाड़-फूंक करने वालों के बजाय सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
इस घटना के बाद राजा के परिवार वाले काफी चिंतित हैं। यह पहली बार नहीं है, जब राजा को सांप ने डसा हो। इससे पहले सात जुलाई को घर में बारिश का पानी भरने पर सांप ने उसके पैर में डस लिया था। वहीं, चार माह पहले झाड़ियों में क्रिकेट की गेंद तलाशते समय भी राजा को सांप ने डस लिया था। हालांकि, इन तीनों ही घटनाओं में राजा ने झाड़-फूंक करने वालों के बजाय सीधे जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार कराया।
इस मामले में डॉक्टर शाहिद अली ने बताया कि सांप के डसने पर एंटी स्नेक वेनम की वैक्सीन लगाकर जान बचाई गई। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे मामलों में अंधविश्वास से दूर रहकर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेना अत्यंत आवश्यक है। चार माह में तीन बार सांप द्वारा डसे जाने की इस घटना ने स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।