फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A woman was bitten by a snake while cutting fodder in a field; she was died

Baghpat: खेत में चारा काटते समय महिला को सांप ने डसा, एंटी वेनम लगाया; मगर एक घंटे में हो गई मौत

Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 12 Jul 2026 05:48 PM IST
सार

जिले के गांव तुगाना निवासी रोशनी देवी खेत में काम कर रही थीं, तभी उन्हें एक काले सांप ने डस लिया। उन्हें तुरंत बड़ौत सीएचसी ले जाया गया, जहां एंटी वेनम लगा। मगर हालत बिगड़ती गई। जिला अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Baghpat: A woman was bitten by a snake while cutting fodder in a field; she was died
सांप। - फोटो : संवाद

विस्तार

छपरौली स्थित तुगाना गांव में रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही बुजुर्ग महिला को सांप ने डस लिया। महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार, तुगाना गांव निवासी रोशनी देवी (60) रविवार की सुबह अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही थीं। इसी दौरान एक काले सांप ने उनके पैर पर डस लिया। महिला ने शोर मचाकर अपने बेटे जितेंद्र को सूचित किया, जो पास के खेत में काम कर रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र तुरंत अपनी मां के पास पहुंचा। महिला को तत्काल बड़ौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) की खुराक देकर जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही रोशनी देवी ने दम तोड़ दिया।
 
विज्ञापन

ग्रामीणों की चिंता और सावधानी की अपील
गांव के प्रधान कृष्णवीर ने बताया कि रोशनी देवी ने अपने बेटे को सांप के डसने की बात बताते हुए कहा कि "मेरे पैर में काले सांप ने डस लिया है।" इतना कहते ही वह बेहोश होकर गिर गईं और उनके मुंह से झाग निकलने लगे। सांप के डसने के लगभग एक घंटे के भीतर ही उनकी मृत्यु हो गई। गांव में कोबरा प्रजाति के सांपों का पाया जाना कोई नई बात नहीं है, जिससे खेतों में काम करने वाले लोगों के बीच हमेशा सावधानी बरतने की आवश्यकता महसूस की जाती है। रोशनी देवी अपने पीछे दो बेटे, जितेंद्र और कविंद्र को छोड़ गई हैं। 
 

चिकित्सक की सलाह
डॉ. शाहिद अली ने बताया कि महिला की मौत सांप के डसने से ही हुई है। इस मौसम में जब लोग खेतों में काम करने जाते हैं, तो उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। सांप के काटने के बाद तुरंत चिकित्सा सहायता लेना जीवन बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed