{"_id":"69845871c71152d8390cde46","slug":"baghpat-bjp-worker-dies-after-falling-from-moving-train-while-going-to-delhi-for-medical-treatment-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: दवाई लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: दवाई लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की ट्रेन से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:18 PM IST
विज्ञापन
सार
बागपत के जवाहरपुर मेवला निवासी भाजपा कार्यकर्ता रिंकू गुर्जर की दिल्ली के शाहदरा अस्पताल दवाई लेने जाते समय ट्रेन से गिरने से मौत हो गई। परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।
मृतक का फाइल फोटो व मौके पर जमा लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी से दिल्ली के शाहदरा स्थित अस्पताल में दवाई लेने जा रहे भाजपा कार्यकर्ता रिंकू गुर्जर (35) की ट्रेन से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के पास हुआ, जहां ट्रेन से उतरते समय उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Trending Videos
यह भी पढ़ें: UP: मेरठ की नंदिनी कौशिक उत्तराखंड की सीनियर टीम से लगाएंगी चौके-छक्के, पिता चलाते हैं छोले-भटूरे की दुकान
विज्ञापन
विज्ञापन
17 वर्षों से बीमारी से जूझ रहे थे रिंकू
मृतक के भाई गौरव ने बताया कि रिंकू पिछले करीब 17 वर्षों से पेट के संक्रमण की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। उनका इलाज दिल्ली के शाहदरा स्थित अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह नियमित रूप से दवाई लेने के लिए ट्रेन से रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया।
रिंकू गुर्जर अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अचानक हुई मौत से पूरे गांव जवाहरपुर मेवला में शोक की लहर है।
पुलिस जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।