सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uncle and nephew attacked with iron rod for not giving matchstick to light a beedi

Baghpat News: बीड़ी जलाने को माचिस नहीं देने पर चाचा-भतीजे पर लोहे की रॉड से हमला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew attacked with iron rod for not giving matchstick to light a beedi
विज्ञापन
-अहैड़ा गांव का मामला, जिला अस्पताल से मेरठ मेडिकल रेफर किए गए दोनों घायल
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अहैड़ा गांव में मंगलवार रात बीड़ी जलाने को माचिस नहीं देने पर अहैड़ा गांव में बिजेंद्र और उसके भतीजे दीपांशु पर पड़ा़ेसियों ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें जबाड़ा टूटने से दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।
अहैड़ा गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम अपने घर के पास खराब पड़ा सरकारी हैंडपंप ठीक कर रहा था, तभी गांव के ही तीन युवक वहां आकर बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने लगे। उसके पास माचिस नहीं होने के कारण उसने मना कर दिया। इससे तीनों युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद तीनों युवक अपने साथ अन्य युवकों को लेकर वहां पहुंचे और लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से दोनों पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने आए उसके बेटे के साथ भी मारपीट की। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बिजेंद्र और उसके भतीजे का मेरठ मेडिकल में उपचार चल रहा है। इसमें जांच अधिकारी ब्रजेश कुमार का कहना है कि घायलों का उपचार कराया जा रहा है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed