सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat CDO Brijendra Shukla Removed, Attached to Headquarters Over Alleged Negligence

UP: बागपत के सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल हटाए गए, लापरवाही के आरोप में मुख्यालय से किए गए संबद्ध

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 09 Mar 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के मुख्य विकास अधिकारी बृजेंद्र शुक्ल को कार्यों में लापरवाही के आरोप में पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा था।

Baghpat CDO Brijendra Shukla Removed, Attached to Headquarters Over Alleged Negligence
बृजेंद्र शुक्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बृजेंद्र शुक्ल को उनके पद से हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले के प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

Trending Videos


कार्यों में लापरवाही की शिकायत के बाद कार्रवाई
बताया जा रहा है कि विकास कार्यों में लापरवाही और प्रशासनिक स्तर पर शिकायतों के चलते यह कार्रवाई की गई है। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखकर सीडीओ के कार्यों पर नाराजगी जताई थी। इसके बाद शासन स्तर पर मामले की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी नई तैनाती का इंतजार
फिलहाल बागपत में नए सीडीओ की तैनाती नहीं की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जल्द ही किसी अन्य अधिकारी को जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया जा सकता है। तब तक विभागीय कार्य व्यवस्था के तहत संचालित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed