सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Dead body of former Pradhan's daughter-in-law was found lying naked, she had gone missing

Baghpat: पूर्व प्रधान की पुत्रवधू का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला, मायके से ससुराल लौटते समय हो गई थी लापता

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 12 Feb 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व प्रधान का बेटा दिल्ली में काम करता है। उसकी पत्नी अपने मायके गई थी। लौटते समय वह बुधवार शाम लापता हो गई थी। महिला की तलाश की जा रही थी। सुबह उसका शव पड़ा मिला। पुलिस जांच कर रही है। 

Baghpat: Dead body of former Pradhan's daughter-in-law was found lying naked, she had gone missing
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अग्रवाल मंडी टटीरी के सूरजपुर महनवा रेलवे अंडरपास के पास बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रेलवे लाइन से नीचे झाड़ियों में एक पूर्व प्रधान की पुत्रवधू का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
Trending Videos

 

क्षेत्र के एक गांव के पूर्व प्रधान का बेटा दिल्ली में निजी कंपनी में कार्यरत है। उनकी पत्नी दो दिन पूर्व अपने मायके गई थी। बुधवार शाम करीब पांच बजे वह अपने घर लौट रही थी, लेकिन देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। हालांकि, तमाम प्रयासों के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह परिजनों ने महिला के लापता होने की सूचना पुलिस को दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय सूरजपुर महनवा गांव के रेलवे अंडरपास के पास झाड़ियों में लापता महिला का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया।
 

प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस इस घटना को अत्यंत गंभीरता से ले रही है और हर पहलू की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed