सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: ट्रॉली ने चार वाहनों में मारी टक्कर, चार घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बागपत। शहर में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह एक्सिस बैंक के बाहर रेलिंग तोड़कर एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर विपिन त्यागी व डॉक्टर शराफत की दो गाड़ियों और एक बाइक में टक्कर मार दी। उसकी चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए, जबकि इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर विपिन त्यागी समेत 10-15 लोग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
Trending Videos

बजाज लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर विपिन त्यागी निवासी मुरादनगर ने बताया कि बुधवार की सुबह कार्यालय में ड्यूटी पर आए थे और अपनी ब्रेजा गाड़ी बैंक एक्सिस के बाहर बनी पार्किंग में खड़ी कर बाहर निकल गए। तभी दिल्ली की तरफ से आई ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलिंग तोड़कर अंदर घुस गई, जो गाड़ियों में टक्कर मारती हुई, उनकी गाड़ी से टकरा गई। उन्होंने दूर भागकर जान बचाई। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी डॉक्टर शराफत ने बताया कि बैंक के बाहर खड़ी उनकी ऑडी और एमजी हेक्टर गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पास में खड़ी अमरीश त्यागी निवासी मीरपुर हिंदू की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से आरिफ, नौशाद व विकास समेत चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जबकि 10-15 लेाग बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर भाग रहे चालक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed