{"_id":"6a7d730b6e6694940d0d6d7a","slug":"baghpat-double-murder-sadhu-preaching-social-reform-was-committing-crimes-himself-building-a-secret-room-2026-08-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: लोगों को समाज सुधार का पाठ पढ़ाकर खुद अपराध कर रहा था साधु, मंदिर में आखिर क्यों बनवा रहा था सीक्रेट रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लोगों को समाज सुधार का पाठ पढ़ाकर खुद अपराध कर रहा था साधु, मंदिर में आखिर क्यों बनवा रहा था सीक्रेट रूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:10 PM IST
सार
सिंगौली तगा से 25 जुलाई से लापता दो दोस्तों के शव लहचौड़ा के गणेश मंदिर परिसर में गड्ढे से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। मंदिर का महंत नरेश नाथ फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
1 of 5
बागपत में दो दोस्ताें की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बागपत। सिंगौली तगा गांव से लापता दो युवकों की हत्या कर शव लहचौड़ा के गणेश मंदिर परिसर में दफन किए जाने का मामला सामने आया है। 13 अगस्त की रात करीब तीन बजे पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय इसरार पुत्र रिड़कू और 28 वर्षीय दिव्यांग अंकित पुत्र मुकेश के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक और क्षेत्र में सनसनी का माहौल है।
2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
25 जुलाई को बाइक से निकले थे दोनों दोस्त
सिंगौली तगा निवासी इसरार और अंकित दोस्त थे। परिजनों के अनुसार, दोनों 25 जुलाई को बाइक से घूमने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद 27 जुलाई को चांदीनगर थाने में दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी।
महंत से पूछताछ करनी चाही तो हो गया फरार
पुलिस को जांच के दौरान लहचौड़ा के गणेश मंदिर से जुड़े कुछ सुराग मिले। मंदिर रटौल मार्ग पर स्थित है। पुलिस ने वहां के महंत नरेश नाथ से पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह फरार मिला। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसके दो शिष्यों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मंदिर परिसर में खुदाई कराई, जहां गड्ढे में दबे दोनों युवकों के शव बरामद हुए।
मंदिर में पिछले कुछ समय से बनवा रहा था गुप्त कमरा
पुलिस जांच में सामने आया है कि महंत नरेश नाथ उत्तराखंड के काशीपुर का रहने वाला है और करीब एक साल से मंदिर में रह रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, साधु रोजाना लोगों को प्रवचन देता था और अपराध से दूर रहने तथा शांतिपूर्ण जीवन जीने की सीख देता था।
इसी दौरान वह मंदिर परिसर में एक गुप्त कमरा भी बनवा रहा था। ग्रामीणों ने इस निर्माण का विरोध भी किया था। अब दो युवकों के शव मंदिर परिसर में मिलने के बाद इस गुप्त कमरे को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
महंत फरार, दो शिष्यों को पुलिस ने पकड़ा
जांच अधिकारी चांदीनगर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों लापता युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आरोपी महंत फरार है, जबकि उसके दो शिष्यों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। पुलिस फरार महंत की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों युवकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। शव मिलने की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं, एक ही गांव के दो युवकों की हत्या और मंदिर परिसर से शव बरामद होने की घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।