पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Old Rivalry Turns Violent: Car Rammed by Truck, Youth Shot Three Times in Baghpat

Baghpat: ट्रक से कार में मारी टक्कर, हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, भाई को पीटा, घायल

Tue, 30 Jun 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 30 Jun 2026 11:49 AM IST
सार

Baghpat News: बागपत के बाघू गांव में पुरानी रंजिश के चलते ट्रक से कार में टक्कर मारने के बाद युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सीने में तीन गोलियां लगने से घायल युवक को दिल्ली रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Baghpat: Old Rivalry Turns Violent: Car Rammed by Truck, Youth Shot Three Times in Baghpat
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बागपत जनपद में बाघू गांव में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के पास सोमवार देर रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि मिट्टी से भरे ट्रक से पहले कार में टक्कर मारी गई और उसके बाद हिस्ट्रीशीटर तथा उसके साथियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में जतिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई अभिषेक के साथ मारपीट की गई। घायल जतिन को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन

ट्रक से टक्कर मारने के बाद की ताबड़तोड़ फायरिंग 
घायल जतिन ने बताया कि गांव में कुछ लोग अवैध मिट्टी खनन कर रहे थे। उन्होंने इसका विरोध किया था, जिसके बाद से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि सोमवार रात वह अपने भाई अभिषेक के साथ कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते मिट्टी से भरे ट्रक से उनकी कार में जानबूझकर टक्कर मारी गई।

विज्ञापन

इसके बाद हिस्ट्रीशीटर सज्जन, उसके भाई विजन और छह-सात अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने जतिन के सीने में तीन गोलियां मार दीं, जबकि अभिषेक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार चौहान समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल जतिन का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस पर नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि पुलिस ने अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई नहीं की और सूचना देने के बावजूद करीब डेढ़ घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंची। परिजनों ने पुलिस पर अवैध खनन को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया। हालांकि पुलिस ने इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ 
घटना के बाद पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed