सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Police and Child Helpline stop child marriage of 13-year-old girl at temple

Baghpat: 13 साल की किशोरी का बाल विवाह रुकवाया, मंदिर में पहुंची पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने मंदिर में 13 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह रुकवा दिया। जांच में युवक की उम्र 22 साल पाई गई, जिसके बाद दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Baghpat: Police and Child Helpline stop child marriage of 13-year-old girl at temple
बाल विवाह रुकवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के बड़ौत क्षेत्र में एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने समय रहते एक बाल विवाह रुकवा दिया। सूचना मिलने पर टीम ने मंदिर पहुंचकर जांच की, जिसमें दुल्हन बनी किशोरी की उम्र मात्र 13 वर्ष पाई गई। इसके बाद टीम ने विवाह रुकवाते हुए दोनों पक्षों को बाल विवाह कराने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Trending Videos


सूचना मिलने पर मंदिरों में की जांच
शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि बड़ौत क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी का विवाह कराया जा रहा है। इस सूचना के बाद एएचटी थाना पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम कई मंदिरों में जांच करने पहुंची। जांच के दौरान नेशनल हाईवे स्थित गुफा मंदिर के बाहर एक किशोरी शादी के जोड़े में कुछ लोगों के साथ खड़ी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस्तावेज जांच में सामने आई सच्चाई
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी विनोद कुमार और चाइल्ड हेल्पलाइन की कोऑर्डिनेटर वंदना गुप्ता ने किशोरी के दस्तावेजों की जांच कराई। जांच में पता चला कि किशोरी की उम्र 13 वर्ष है, जबकि युवक 22 वर्ष का है। इसके बाद टीम ने तुरंत बाल विवाह रुकवा दिया।

दोनों पक्षों को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
जांच अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में किशोरी और युवक को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी की कार्रवाई के बाद दोनों को परिजनों के साथ भेज दिया गया। साथ ही दोनों पक्षों को बाल विवाह कराने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed