सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Private employee caught red-handed taking bribe in Baraut tehsil office

Baghpat: बड़ौत तहसील में रिश्वत लेते निजी कर्मचारी गिरफ्तार, शिकायत के बाद एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Feb 2026 05:04 PM IST
विज्ञापन
सार

बड़ौत तहसील में तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत निजी कर्मचारी को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दाखिल खारिज के बदले मांगी गई थी रकम।

Baghpat: Private employee caught red-handed taking bribe in Baraut tehsil office
जांच करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बड़ौत नगर तहसील स्थित तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत निजी कर्मचारी प्रमोद कुमार को शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब कर्मचारी शिकायतकर्ता से शेष रकम ले रहा था।

Trending Videos


जमीन के कागजात के लिए तीन साल से भटक रहा था पीड़ित
जीवाना गांव निवासी सोनू ने बताया कि उसने पिछोकरा गांव में करीब चार बीघा जमीन तीन साल पहले खरीदी थी। जमीन की दाखिल खारिज कराने के लिए वह लगातार तहसील के चक्कर काट रहा था, लेकिन काम नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: शादाब जकाती बोले- दोषी मिला तो काट लूंगा अपनी गर्दन; महिला ने लगाए हैं यूट्यूबर पर गंभीर आरोप 

आरोप है कि इसी दौरान तहसीलदार कार्यालय में कार्यरत निजी कर्मचारी प्रमोद कुमार ने दाखिल खारिज कराने के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित पहले ही पांच हजार रुपये दे चुका था, जबकि शेष 10 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

शिकायत के बाद बिछाया गया जाल
पीड़ित सोनू ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। टीम ने पूरी योजना बनाकर आरोपी को रिश्वत लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

अन्य मामलों की भी जांच संभव
सूत्रों के मुताबिक आरोपी लंबे समय से कार्यालय में सक्रिय था और अन्य लोगों से भी अवैध वसूली की आशंका जताई जा रही है। एंटी करप्शन टीम अब इस पहलू की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed