सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BAGHPAT: RLD candidate will fight on Khatauli assembly, says Rajya Sabha MP Jayant Chaudhary

BAGHPAT: राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का बड़ा बयान, बोले-खतौली विधानसभा पर लड़ेगा रालोद प्रत्याशी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Nov 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

खतौली विधानसभा उपचुनाव में रालोद प्रत्याशी मैदान में होगा। राज्यसभा सदस्य चौधरी जयंत सिंह ने बागपत में पत्रकारों से बात करते हुए यह साफ किया है। बता दें कि पांच दिसंबर को खतौली विधानसभा पर उपचुनाव होना है।

BAGHPAT: RLD candidate will fight on Khatauli assembly, says Rajya Sabha MP Jayant Chaudhary
चौधरी जयंत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत पहुंचे राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि खतौली विधानसभा पर आरएलडी प्रत्याशी मैदान में होगा। कहा कि मैनपुरी और रामपुर में सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ा जाएगा।चौधरी जयंत सिंह बागपत में वालीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करने आए थे। बागपत पहुंचने पर उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।

Trending Videos


खतौली विधानसभा उपचुनाव का एलान कर दिया गया है। खतौली विधानसभा चुनाव पांच दिसंबर को होगा, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी। चुनाव प्रक्रिया 10 दिसंबर से पहले पूरी करनी होगी। इस विधानसभा सीट से विधायक विक्रम सिंह की सदस्यता रद्द हुई थी। जिसके बाद से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई। अब इस सीट पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली विधानसभा उपचुनाव: चढ़ने लगी सियासी आस्तीन, दूसरी पारी में सात महीने विधायक रहे विक्रम सैनी

एक तरफ विक्रम सैनी की सदस्यता चली गई तो दूसरी तरफ सियासी आस्तीनें भी चढ़ने लगी हैं। सैनी की रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह पर की गई टिप्पणी के बाद रालोद नेताओं ने खतौली में डेरा जमा लिया है, यहां 15 नवंबर को रालोद अध्यक्ष का रोड शो है। यही नहीं भाजपा नेता भी पूरे मामले पर निगाह रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed