फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: SP Workers Protest Over Offensive Remarks Against Akhilesh Yadav, Clash With Police

यूपी: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी, विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन-जाम, पुलिस से नोकझोंक

Wed, 26 Aug 2026 01:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 PM IST
सार

बागपत में अखिलेश यादव के होर्डिंग और पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाया और एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन
Baghpat: SP Workers Protest Over Offensive Remarks Against Akhilesh Yadav, Clash With Police
बागपत में सपा कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के होर्डिंग और पोस्टर पर आपत्तिजनक टिप्पणी लिखे जाने के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगाकर नारेबाजी की और इसके बाद बागपत एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। सपा नेताओं ने पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन




राष्ट्र वंदना चौक पर लगाया जाम
सपा कार्यकर्ता अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में राष्ट्र वंदना चौक पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके बाद कार्यकर्ता एसपी कार्यालय की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सड़क पर पहुंची 'चवन्नी से रुपया' की सियासत, बागपत में अखिलेश यादव के खिलाफ लगे आपत्तिजनक पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन
सपा कार्यकर्ताओं ने बागपत एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही।

बिल्लू प्रधान ने दी चुनौती
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव के होर्डिंग और पोस्टर लगाने वालों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि यदि टिप्पणी करने वालों में हिम्मत है तो वे राष्ट्र वंदना चौक पर आकर सपा कार्यकर्ताओं को बताएं कि उन्होंने ही अखिलेश यादव के पोस्टर लगाए हैं।

बिल्लू प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता इतने कमजोर नहीं हैं कि कोई अखिलेश यादव के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी कर दे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराई।

ये नेता रहे मौजूद
प्रदर्शन के दौरान सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, संजीव त्यागी, शोकेंद्र तोमर, सीमा यादव, काला विधुड़ी, रवि बैसला समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed