{"_id":"69a298478b2bec36d7000d75","slug":"baghpat-three-students-including-two-returning-after-tuition-were-attacked-with-sticks-and-knives-2026-02-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो छात्रों समेत तीन पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला, हमलावरों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ट्यूशन पढ़कर लौट रहे दो छात्रों समेत तीन पर लाठी-डंडों और चाकू से हमला, हमलावरों की तलाश
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:55 PM IST
विज्ञापन
सार
बेगमाबाद गढ़ी गांव में अंश तोमर, भूषण सैनी और उसके भाई लक्ष्य गालीगलौज की गई। विरोध करने पर हमला किया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दोघट स्थित आजमपुर मुलसम मार्ग पर ट्यूशन पढ़कर लौट रहे बेगमाबाद गढ़ी गांव के 11वीं कक्षा के छात्र अंश तोमर, भूषण सैनी और उसके भाई लक्ष्य पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस ने हमलावर मोईन, आरिफ, हाशिम और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos
बेगमाबाद गढ़ी गांव निवासी जीत सिंह ने बताया कि 21 फरवरी को उसका भतीजा अंश तोमर अपने साथी भूषण सैनी के साथ आजमपुर मुलसम गांव के शिक्षक के पास बाइक से ट्यूशन पढ़ने गया था। तभी वहां से लौटते समय रास्ते में भूषण का छोटा भाई लक्ष्य मिल गया, जो उनके साथ बाइक पर बैठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते में खड़े मोइन निवासी शाहजहांपुर ने गाली गलौज की। तीनों वहां से बाइक लेकर गांव के पास पहुंचे तो दो बाइकों पर पीछे से आए मोइन, आरिफ, हाशिम और एक अज्ञात ने तीनों को रोककर लाठी-डंडों और चाकू से हमला कर दिया। इसमें अंश, भूषण सैनी और लक्ष्य घायल हो गए।
राहगीरों ने वहां आकर बीच-बचाव कराया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की। जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह का कहना है कि चार हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
