सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Wife and children kept stopping him, jumped from the elevated route onto Delhi-Saharanpur highway

Baghpat: पत्नी और बेटे के सामने एलीवेटेड रोड से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर लगा दी छलांग, युवक की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 29 Apr 2026 08:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के पिलाना गांव निवासी मुकेश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह चार दिन से घर भी नहीं आया था। बुधवार को उसने परिजनों के सामने ही करीब 20 फीट नीचे छलांग लगा दी। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

Baghpat: Wife and children kept stopping him, jumped from the elevated route onto Delhi-Saharanpur highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत के खेकड़ा स्थित पिलाना गांव निवासी मुकेश (45) की बुधवार को खेकड़ा के एलीवेटेड मार्ग से दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छलांग लगाने के बाद मौत हो गई। चार दिनों से लापता मुकेश के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच में उसकी दिमागी हालत ठीक न होने की बात सामने आ रही है।
Trending Videos

 

जानकारी के अनुसार, बुधवार को संदीप त्यागी नामक व्यक्ति ट्रॉनिका सिटी से पिलाना गांव की ओर जा रहा था, तो उसकी नजर एलीवेटेड मार्ग पर खड़े मुकेश पर पड़ी। संदीप ने उससे वहां खड़े होने का कारण पूछा, लेकिन मुकेश वहां से चल दिया। संदीप ने तुरंत मुकेश के परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही यह खबर मुकेश की पत्नी अंजू और बेटे हिमांशु को मिली, वे तुरंत खेकड़ा पहुंचे। मुकेश नीचे कूदने की फिराक में था। परिजनों ने मुकेश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने लगभग 20 फीट की ऊंचाई से नीचे दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर छलांग लगा दी। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
 

पुलिस कार्रवाई और इलाज
परिजनों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल मुकेश को तत्काल खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का बयान
पत्नी अंजू ने मीडिया को बताया कि उनके पति मुकेश की दिमागी हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी और वह पिछले चार दिनों से घर से लापता थे। परिजनों ने उसकी तलाश में काफी प्रयास किए थे और सिंघावली अहीर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

जांच अधिकारी का बयान
घटना की जांच कर रहे अधिकारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि पिलाना गांव के रहने वाले मुकेश की एलीवेटेड मार्ग से कूदने के कारण मौत हो गई है। मामले की आगे की जांच की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed