{"_id":"69f227dd72e509a8c108d3c0","slug":"digital-arrest-case-i-love-you-very-much-take-care-of-the-children-tears-shed-after-reading-suicide-note-2026-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल अरेस्ट केस: 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, बच्चों का ध्यान रखना', मोनिका के सुसाइड नोट ने रुला दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल अरेस्ट केस: 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, बच्चों का ध्यान रखना', मोनिका के सुसाइड नोट ने रुला दिया
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:18 PM IST
विज्ञापन
सार
Bijnor News: गांव फरीदपुर भोगी निवासी मोनिका ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट से पता चला कि उसे क्राइम ब्रांच अफसर बनकर धमकाया गया। मोनिका का सुसाइड नोट जिसने भी पढ़ा, उसकी आंखों में आंसू आ गए।
मोनिका की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
Monica committed suicide: बिजनौर जिले के गांव फरीदपुर भोगी में विवाहिता मोनिका ने आत्महत्या करने से पहले जो सुसाइड नोट लिखा, वह उसकी डायरी से बरामद हुआ। इसे पढ़कर पति समेत सबकी आंखों में आंसू आ गए। पुलिस आरोपी साइबर ठगों की तलाश में जुट गई है।
Trending Videos
मोनिका की फाइल फोटो और सुसाइड नोट।
- फोटो : अमर उजाला
मोनिका ने सुसाइड नोट में किया ब्लैममेल का जिक्र
मोनिका ने जो सुसाइड नोट लिखा, उसमें भी उसकी घबराहट साफ झलक रही है। परिजन मान रहे हैं कि साइबर अपराधियों ने उसे इस कदर ब्लैकमेल किया कि वह अपनी बात सुसाइड नोट में भी पूरी नहीं लिख पाई। डेढ़ पन्ने के सुसाइड नोट में मोनिका ने एक लड़के द्वारा उसे परेशान करने, ब्लैकमेल करने का ही जिक्र किया है। मोनिका ने सुसाइड नोट में अपने पति को लिखा है कि मैं आपसे झूठ नहीं बोल सकती। मुझे आपसे बहुत सारी बात करनी है। मुझे आपको बहुत कुछ बताना है। मुझे बहुत दिन से एक लड़के ने बहुत परेशान कर रखा है। अब वो मुझे ब्लैकमेल कर रहा है। आपसे बहुत प्यार करती हूं। प्लीज हो सके तो मुझे माफ कर देना और बच्चों का ध्यान रखना। मेरे मरने के बाद दोबारा जन्म मिले तो आप ही मिलो। इसके बाद लिखा कि हमारी शादी की सालगिरह आ रही है। आगे लिखा कि यह पेपर मेरे घरवालों को दिखा देना। मम्मी-पापा और भाइयों सॉरी। सॉरी जिया, मम्मी को मरना ही पड़ेगा। उस लड़ने ने ज्यादा परेशान कर रखा है आपकी मम्मी को।

मोनिका का फोन देखते उनके गमजदा पति।
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान सीरीज तक के नंबरों से आए मैसेज
साइबर अपराधियों ने मोनिका को फंसाने के लिए मजबूत जाल बिछाया था। क्राइम ब्रांच अफसर से लेकर तस्कर तक का रोल साइबर अपराधी करते थे। दस दिन से ज्यादा तक मोनिका को डिजिटल अरेस्ट कर कार्रवाई की धमकी देते रहे। वह बात नहीं करती थे, तो अलग-अलग नंबरों से मैसेज आते। ऑडियो रिकॉर्डिंग में उसकी जिंदगी तबाह करने, उसके परिवार के लोगों, रिश्तेदारों को देख लेने की बात कही गई।

सोमवार को साइबर कैफे से डलवाए पांच हजार रुपये
मोनिका के पति रणधीर ने बताया कि मोनिका कई दिन से परेशान थी, लेकिन किसी से अपनी परेशानी नहीं बताती थी। घर में पांच हजार रुपये रखे थे। सोमवार दोपहर वह पांच हजार की नकदी लेकर गई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने किसी साइबर कैफे से किसी को पांच हजार रुपये डलवाए हैं। उसके मोबाइल में किसी बैंक का लिंक नहीं था और न ही यूपीआई था। अंदेशा है कि यह पांच हजार रुपये साइबर अपराधियों को ही भेजे गए हैं।
ये भी देखें...
अनुज हत्याकांड: मां बोली- प्रेमिका शोभा व उसके पति ने मिलकर मारा मेरा बेटा, सिर पर मिले कई गोलियों के निशान