{"_id":"699378ccfeb01c28120f5c4f","slug":"barot-becomes-up-topper-in-jee-mains-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-146932-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जेईई मेन्स में यूपी टॉपर बने बड़ौत के उत्कर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जेईई मेन्स में यूपी टॉपर बने बड़ौत के उत्कर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जेईई मेन्स में बड़ौत के उत्कर्ष ने यूपी टॉप किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में पहला तो देश में 13वां स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
बड़ौत की प्रवेंद्र काॅलोनी निवासी दीपेंद्र कुमार खोखर मेरठ की सकौती चीनी मिल में जीएम हैं। बेटा उत्कर्ष लूंब गांव के एलपाइन पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है, जो 12वीं की पढ़ाई के साथ ही जेईई मेन्स की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को परिणाम जारी हुआ तो उन्होंने उत्तर प्रदेश को टॉप कर दिया और देश में 13वां स्थान प्राप्त किया। यूपी टॉप करने पर परिजनों ने खुशी जताई। बताया कि उत्कर्ष की माता गीता देवी बड़ौत के जनता वैदिक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं।
--
10वी में किया था जिला टॉप
उत्कर्ष ने सीबीएसई बोर्ड में वर्ष 2024 में 10वीं कक्षा में जिला टॉप किया था और उनका बचपन से ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना है। अब यूपी टॉप करने के बाद सपना पूरा होता नजर आ रहा है।
-टाइम टेबल बनाकर की पढ़ाई
उत्कर्ष ने बताया कि अभी 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा हूं। जेईई मेन्स के दौरान हर दिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की। परिणाम ये रहा कि 99.99 परसेंटाइल अंक मिले। समय का सदुपयोग किया। स्कूल के बाद घर में टाइम टेबल के मुताबिक, पढ़ाई करता था। आईआईटी दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहता हूं।
-घंटों के बजाय चैप्टर तय किए
अपनी मेन्स परीक्षा में घड़ी घंटों को गिनने के बजाय विषयवार चैप्टर पढ़े। इससे समय का बोझ नहीं हुआ और सभी चीजें कवर भी हुईं। परिणाम संतोषजनक है।
Trending Videos