Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
Baghpat: Former Bahawadi headman shot dead; incident took place in Baghpat; Vivek had gone to a wedding with his family
{"_id":"69b136da9be59496b50618b7","slug":"video-baghpat-former-bahawadi-headman-shot-dead-incident-took-place-in-baghpat-vivek-had-gone-to-a-wedding-with-his-family-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बहावड़ी के पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या, बागपत में वारदात को दिया अंजाम, परिवार के साथ शादी में गए थे विवेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बहावड़ी के पूर्व प्रधानपति की गोली मारकर हत्या, बागपत में वारदात को दिया अंजाम, परिवार के साथ शादी में गए थे विवेक
दोघट कस्बे में स्थित चौधरी धूम सिंह फार्म हाउस की पार्किंग में मंगलवार देर रात करीब एक बजे शामली के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने भाग रहे एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया।
जानकारी के अनुसार दोघट निवासी सतेन्द्र पंवार की बेटी नेहा की शादी में शामली के बहावड़ी गांव निवासी देवेंद्र मलिक के बेटे जयदेव की बारात आई थी। बारात में शामिल होकर आए बहावड़ी की पूर्व प्रधान बबली के पति पर दो युवकों ने फार्म हाउस की पार्किंग में ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
फार्म हाउस के मालिक सुनील पंवार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद भाग रहे एक आरोपी को भीड़ ने पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सौंप दिया।
सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक बागपत प्रवीण कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी केवल सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी बबली ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।