सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bike rider DTC bus driver dies after being hit by car

Baghpat News: कार की टक्कर से बाइक सवार डीटीसी बस चालक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike rider DTC bus driver dies after being hit by car
web -
विज्ञापन
खेकड़ा। कस्बे में दिल्ली सहारनपुुर नेेशनल हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार दिल्ली डीटीसी बस चालक राहुल वाल्मीकि (32) निवासी साकरौद की मौत हो गई। पिता श्रीनिवास ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
Trending Videos

सांकरौद गांव निवासी राहुल वाल्मीकि दिल्ली में डीटीसी में बस चालक पद पर तैनात थे। रविवार सुबह चार बजे राहुल बाइक से दिल्ली ड्यूटी पर जा रहे थे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर एनबीसीसी कॉलोनी के पास पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाकर दिल्ली जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी दिल्ली की तरफ से आई कार ने राहुल की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सिर में चोट लगने से राहुल घायल हो गए। सूचना मिलने पर वहां आए पुलिसकर्मी घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी वहां पहुंच गए। राहुल के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। इसमें जांच अधिकारी ने बताया कि कार चालक का पता लनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed