सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP Outraged Over SP MP's Statement; Creates Ruckus at Collectorate and Burns Effigy

Baghpat News: सपा सांसद के बयान पर भड़की भाजपा, कलक्ट्रेट में हंगामा कर पुतला फूंका

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
BJP Outraged Over SP MP's Statement; Creates Ruckus at Collectorate and Burns Effigy
विज्ञापन
-भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
Trending Videos

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में सपा सांसद अजेंद्र लोधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर सांसद का पुतला फूंका और हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग उठाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने सपा सांसद अजेंद्र लोधी की टिप्पणी की निंदा की। शर्मा ने कहा कि सांसद ने प्रधानमंत्री का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता ऐसी टिप्पणियों से अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान देश की 140 करोड़ जनता का अपमान है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद की टिप्पणी को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सांसद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद से तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की। नीरज शर्मा ने चेतावनी दी यदि सांसद ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को इस टिप्पणी का जवाब देगी। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर महामंत्री अजय शर्मा, उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, संजीव गांगनौली, शिवेंदुदत्त शर्मा, पूर्व महामंत्री सरिता चौधरी, पवन शर्मा, ममता प्रजापति, नीतू सोलंकी, सत्येंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed