सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Human salvation is attained through devotion to God: Anubhuti Mata

भगवान की भक्ति से होता है मनुष्य का कल्याण : अनुभूति माता

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Human salvation is attained through devotion to God: Anubhuti Mata
विज्ञापन
-बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में हुआ भक्तांबर महामंडल विधान
Trending Videos

फोटो नंबर 14केएआर 1
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में गुरुवार को भक्तांबर महामंडल विधान हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की नित्य नियम पूजा की। विधान की शुरुआत भगवान पार्श्वनाथ के अभिषेक और शांति धारा के साथ हुई।
मंडप की शुद्धि के बाद श्रद्धालुओं ने 48 दीपों से भगवान पार्श्वनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के अनेक भक्त शामिल हुए। धर्म सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें अनुभूति माता ने श्रद्धालुओं को प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से भगवान की भक्ति करने वाले मनुष्य का सदैव कल्याण होता है। अनुभूति माता ने बताया कि भगवान की कृपा से सभी कार्य पूर्ण होते हैं। उन्होंने सभी भक्तों को नियमित रूप से भगवान की भक्ति करने का संदेश दिया। माता ने जोर दिया कि भगवान की भक्ति से ही मनुष्य का उद्धार संभव है। इस मौके पर त्रिलोकचंद जैन, अभिषेक जैन, प्रिंस जैन, राहुल जैन, दीपक जैन, मुकुल जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed