{"_id":"6a05bd31f9d73f6f7c0ac69a","slug":"demand-to-reclaim-land-from-encroachment-warning-of-exodus-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-151682-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग, पलायन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग, पलायन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग, पलायन की चेतावनी
फोटो-छह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। वाजिदपुर गांव के दलित समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी साढ़े तीन बीघा जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग की। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में जमीन से कब्जा नहीं हटा तो वे गांव से पलायन कर जाएंगे।
दलित समाज के अनिल, अश्वनी और सचिन ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने उनकी साढ़े तीन बीघा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कब्जे का विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। समाज के लोगों ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों से कर चुके हैं मगर उनकी शिकायतों के बावजूद आज तक जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया है। उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि वे न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी जमीन से कब्जा नहीं हटाया गया तो उनके पास गांव छोड़कर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने उन्हें समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर अमित, साहब सिंह, सुनीता, बेबी, शालू, छोटी, अदिति और वंदना सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
Trending Videos