सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Woman Climbs Inside Water Tank in Baghpat, One-Hour Drama Ends After Police Intervention

Baghpat: पानी की टंकी में घुसकर बैठी युवती, एक घंटे तक चला हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 15 May 2026 03:20 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के लधवाड़ी गांव में एक युवती पेयजल टंकी में घुसकर सीढ़ी पर बैठ गई, जिससे करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।

Baghpat: Woman Climbs Inside Water Tank in Baghpat, One-Hour Drama Ends After Police Intervention
पानी की टंकी में बैठी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जिले के लधवाड़ी गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवती गांव की पेयजल टंकी में घुसकर सीढ़ी पर बैठ गई। घटना के दौरान करीब एक घंटे तक ग्रामीणों में हलचल बनी रही। सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवती को समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

Trending Videos


बताया गया कि युवती बिहारीपुर गांव की रहने वाली है और उसका अस्पताल में उपचार भी चल रहा है। परिजनों के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

पहले राजमार्ग के डिवाइडर पर चढ़ी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार को युवती दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग पर पहुंच गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़कर चलने लगी। लोगों ने जब उसकी हरकत देखी तो उसे समझाकर डिवाइडर से नीचे उतार दिया।

इसके बाद युवती वहां से लधवाड़ी गांव पहुंच गई और गांव की पेयजल टंकी पर चढ़ गई। टंकी के अंदर घुसकर वह सीढ़ी पर बैठ गई, जिससे लोगों में चिंता का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी पिलाकर पुलिस ने समझाया
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। हेड कांस्टेबल इलियास और कांस्टेबल अमित ने युवती से बातचीत कर उसे समझाने का प्रयास किया। इस दौरान युवती ने पानी मांगा तो पुलिसकर्मियों ने ठंडे पानी की बोतल मंगवाकर उसे पानी पिलाया। कुछ देर बाद युवती ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि 'मेरी पिटाई तो नहीं होगी।' पुलिसकर्मियों ने उसे भरोसा दिलाया और समझाकर सुरक्षित नीचे उतार लिया।

परिवार वालों के साथ भेजा गया
पुलिस के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने युवती को सुरक्षित उसके परिवार वालों के साथ भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed