सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BKIU Akhand workers will protest against smart meters.

Baghpat News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भाकियू अखंड कार्यकर्ता करेंगे विरोध

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
BKIU Akhand workers will protest against smart meters.
विज्ञापन
बागपत। शहर के पुराने कस्बे में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन अखंड कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जहां स्मार्ट मीटर का विरोध करने का निर्णय लिया गया।
Trending Videos

बैठक में जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कसाना ने कहा कि किसी भी हालत में स्मार्ट मीटर नहीं लगाने दिए जाएंगे। यदि किसी भी कर्मचारी ने जबरन मीटर लगाए तो विरोध किया जाएगा। जिला संगठन मंत्री दिलशाद खान ने नगर पालिका की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आपसी विवाद के चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। इस संबंध में कई बार अधिकारियों को ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। बताया कि समस्याओं को लेकर पांच अप्रैल को डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान इस्लाम, वाजिद, जिशान, नदीम राणा, कमल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed