{"_id":"69b93b68d47bbbf078096eaa","slug":"brother-and-two-sisters-attacked-after-entering-the-house-baghpat-news-c-28-1-bag1001-148415-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: घर में घुसकर भाई और दो बहनों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: घर में घुसकर भाई और दो बहनों पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। पिचौकरा गांव में सोमवार रात नवीन से हुई कहासुनी होने पर उसके घर में घुसकर हमला कर दिया गया। नवीन, उसकी दो बहनों आशु और ज्योति की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। इसमें मन्नू ने जातिसूचक शब्दों से गालियां देने का आरोप लगाते हुए महिला समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पिचौकरा गांव निवासी मन्नू ने बताया कि सोमवार रात उसका छोटा भाई नवीन घर के बाहर खड़ा था, तभी नवीन की सादिक से कहासुनी हो गई। आरोप लगाया कि थोड़ी देर बाद सादिक ने अपने परिवार के आजाद, शान मोहम्मद, जुनैद, शबाना, शबनम ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके भाई नवीन, बहन आशु और ज्योति की पिटाई करते हुए जातिसूचक शब्दों से गालियां भी दीं। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने वहां आकर उन्हें बचाया तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इसमें सीओ विजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos