सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Iron ladder collides with high tension electric line, young man dies on the spot due to electric shoc

Baghpat: बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराई लोहे की सीढ़ी, करंट लगने से युवक की मौके पर मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 18 Mar 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

डौलचा गांव निवासी अर्जुन मजदूरी करता था। गांव में वाईफाई केबिल लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लगी हुई थी। अर्जुन अचानक ही सीढ़ी पर चढ़ने लगा, तभी वह फिसलकर बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। 

Baghpat: Iron ladder collides with high tension electric line, young man dies on the spot due to electric shoc
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालैनी के डौलचा गांव में बिजली की हाईटेंशन लाइन से लोहे की सीढ़ी टकराने से मजदूर अर्जुन (22) की करंट लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अर्जुन का अंतिम संस्कार कर दिया।

Trending Videos


डौलचा गांव के प्रधान गुलशन यादव ने बताया कि गांव का अर्जुन ईंट भट्ठे पर ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करता था। मंगलवार दोपहर अर्जुन ईंट भट्ठे पर काम करने के बाद खाना खाने के लिए घर आ गया था। गांव में वाईफाई केबिल लगाने के लिए लोहे की सीढ़ी लगी हुई थी। वहां से आ रहा अर्जुन भी सीढ़ी पर चढ़ने की कोशिश करने लगा, तभी सीढ़ी अनियंत्रित होकर वहां से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट लगने से अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। अर्जुन पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर के था। परिवार वालों ने कार्रवाई कराए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसमें सीओ रोहन चौरसिया का कहना है कि मजदूर की मौत होने का मामला संज्ञान में नहीं है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed