{"_id":"69ba7535fd7bacae8f05825b","slug":"up-young-man-murdered-in-love-affair-head-bone-broken-due-to-bullet-hit-on-temple-sent-to-pieces-2026-03-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, कनपटी पर लगी गोली से टूटी सिर की हड्डी, भेजे के उड़े चीथड़े; ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, कनपटी पर लगी गोली से टूटी सिर की हड्डी, भेजे के उड़े चीथड़े; ये है मामला
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:19 PM IST
विज्ञापन
सार
Baghpat News: अलीगढ़ के एक हॉस्पिटल में घुसकर खैर निवासी वेदपाल की हत्या कर दी गई। युवती के सिपाही पिता देवेंद्र प्रताप को बागपत से गिरफ्तार कर लिया गया। देवेंद्र बागपत में सिपाही चालक तैनात है। गोली चलाने का आरोपी युवती के चचेरे भाई और एक शूटर की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
हत्या। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
यूपी के अलीगढ़ के थाना क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल एएमयू के छात्र सोनपाल के भाई वेदपाल की मौत हो गई। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि प्रेम प्रसंग में युवक को गोली मारी गई थी। वेदपाल का जेएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उधर, पुलिस ने हत्या के षडयंत्र में शामिल रहे युवती के सिपाही चालक पिता को बागपत से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस अब युवती के चचेरे भाई और गोली चलाने वाले शूटर की तलाश में जुटी हुई है।
Trending Videos
थाना खैर क्षेत्र के गांव अहरौला के रहने वाले एएमयू के छात्र सोनपाल के 32 वर्षीय बड़े भाई व लॉ की पढ़ाई कर चुके वेदपाल को मैरिस रोड स्थित रेनुका हॉस्पिटल में सोमवार रात दो अज्ञात हमलावरों ने कमरे में घुसकर गोली मार दी थी। गोली उसके माथे पर हथियार सटाकर मारी गई थी। युवक को मरणासन्न अवस्था में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था। जहां मंगलवार दोपहर वेदपाल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शाम को वीडियोग्राफी के बीच पैनल में पोस्टमार्टम करा दिया, जिसमें चिकित्सकों ने गोली कनपटी पर लगने से सिर की हडि्डयां टूट जाने और भेजा उड़ जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार में था पागल था, रिश्ता तुड़वाने के लिए कर रहा था हर जतन
एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि इस मामले में पुलिस जांच में सामने आया है कि वेदपाल की मथुरा के गोविंद नगर की एक युवती से दोस्ती थी। करीब पांच साल से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। युवक, युवती से प्रेम विवाह करना चाहता था। इसकी भनक युवती पक्ष को हुई तो उन्होंने विरोध करना शुरू कर दिया। फिर भी वेदपाल युवती से ही शादी रचाने की जिद पर अड़ा था।

इस पर युवती पक्ष करीब ढ़ाई साल पहले वेदपाल के घर अहरौला, खैर में रिश्ता लेकर पहुंचा था। जहां वेदपाल के पिता धर्मवीर ने साफ कह दिया था भले ही शादी कर दो, लेकिन कल कुछ हो जाए इसकी उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। एसपी सिटी के अनुसार वेदपाल युवती के प्यार में पागल था। युवती की राया, मथुरा में ननिहाल है। ननिहाल पक्ष ने युवती की शादी के लिए एक रिश्ता तय कर लिया। इसकी जानकारी पर वेदपाल ने पहुंचकर हंगामा करते हुए रिश्ते को तुड़वा दिया। इसके बाद फिर से युवती का रिश्ता तय हुआ।
तीन फरवरी को शादी थी। जहां वेदपाल ने पहुंचकर विवाद किया। इसमें युवती पक्ष ने उसके साथ मारपीट कर दी, जिसमें उसके हाथ में चोट आई थी। इसके बाद शादी टूट गई। इस बीच परिजनों ने दूसरा रिश्ता तय कर युवती की शादी करा दी।

14 दिन मथुरा जेल में बंद रहा था वेदपाल
एसपी सिटी ने बताया कि वेदपाल ने राया पुलिस को खुद के साथ मारपीट करने व बंधक बनाकर अपहरण करने की झूठी सूचना दी थी। जिस पर राया पुलिस ने उसे शांतिभंग में बंदी बनाते हुए 14 दिन के लिए मथुरा जेल भेज दिया। इस बीच युवती की शादी हो गई। जेल से छूटने के बाद वह फिर से युवती को परेशान करने लगा। युवती के अलावा ससुराल पक्ष को मोबाइल कॉल व मैसेज करने लगा। इस पर युवती ने 1090 पर फोन कर वेदपाल की शिकायत की। वेदपाल की इस हरकत के बाद युवती का परिवार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा था। मोबाइल फोन में इसकी रिकार्डिंग भी मिली हैं।

नकाबपोश शूटर के साथ पहुंचा था चचेरा भाई
सीओ सिविल लाइंस सर्वम सिंह ने बताया कि वेदपाल के अक्सर युवती को परेशान करने से पूरा परिवार नाराज था। युवती का भाई जो आगरा में डीआइजी कार्यालय में सिपाही के रूप में तैनात है, ने इटावा 28वीं पीएसी वाहिनी के सिपाही व चचेरे भाई भूपेंद्र के साथ मिलकर वेदपाल की हत्या करने की साजिश रच ली। पुलिस जांच में साफ हुआ है कि हमलावरों को वेदपाल का अस्पताल में ऑपरेशन होने की सटीक जानकारी थी।
इसके बाद ही भूपेंद्र अपनी बाइक से एक शूटर को साथ लेकर अस्पताल पहुंचा था। जिसने नकाब से अपना चेहरा छिपा रखा था। वारदात के बाद अस्पताल से भागते समय सीसीटीवी कैमरे में एक बाइक पर दोनों ही हमलावर जाते हुए दिखाई पड़े हैं। बाइक नंबर के आधार पर इटावा पीएसी में तैनात सिपाही भूपेंद्र की पहचान हुई है। घटना के बाद उसकी मोबाइल की कॉल डिटेल के साथ ही लोकेशन इटावा की ओर जाने की मिली है। इसके आधार पर पुलिस ने टूंडला तक उनका पीछा भी किया, लेकिन उसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया।

हमलावरों के संपर्क में था सिपाही पिता
एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि वेदपाल की हत्या से पहले व उसके बाद में लगातार युवती के पिता व सिपाही चालक देवेंद्र प्रताप मोबाइल फोन पर हमलावरों के संपर्क में था। वह पल-पल की जानकारी एक-दूसरे से साझा कर रहे थे। चूंकि खुद एसएसपी की जनपद बागपत में तैनाती रही है और वे बतौर चालक देवेंद्र प्रताप को पहचानते थे। इसके बाद उन्होंने वहां के अधिकारियों से संपर्क कर उसे हिरासत में ले लिया।

आरोपी देवेंद्र प्रताप को हत्या के षडयंत्र में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस मामले में वेदपाल के पिता धर्मवीर ने थाने में युवती के मामा सुरेंद्र निवासी राया उसके भाई व परिजनों के खिलाफ प्रेम प्रसंग के विवाद में बेटे की गोली मारकर हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती के सगे भाई जितेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि चचेरे भाई भूपेंद्र के अलावा घटना में शामिल रहे शूटर की तलाश में दो टीमें जुटी हुई हैं।