{"_id":"6a6a59bb5792aa7d3703d01d","slug":"bull-chases-woman-for-300-meters-hits-her-and-injures-her-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-156148-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: सांड़ ने महिला को 300 मीटर तक दौड़ाया, टक्कर मारकर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: सांड़ ने महिला को 300 मीटर तक दौड़ाया, टक्कर मारकर घायल किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। जवाहरपुर मेवला गांव में बुधवार को खेत में चारा लेने जा रही एक महिला को सांड़ ने 300 मीटर तक दौड़ाकर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा किसान मोर्चा देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला और सचिन आर्य ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह मुनेश पशुओं के लिए चारा लेने खेत जा रही थी। जंगल में एक सांड़ ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। मुनेश ने सांड़ से बचने के लिए 300 मीटर तक दौड़ लगाई। वह खेतों में घुस गई, लेकिन सांड़ ने पीछा नहीं छोड़ा। सांड़ ने खेत में घुसकर महिला को टक्कर मारकर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे लोगों ने लाठी-डंडों से सांड़ को भगाया।
घटना के बाद महिला के परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने मुनेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बिजेंद्र सिंह, रोहित मास्टर, मयंक, अनुज और प्रवेश आदि ग्रामीणों ने बताया कि यह सांड़ पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीणों ने कई बार सांड़ को पकड़वाने की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पशु विभाग की टीम को भेजकर सांड़ को जल्द पकड़वाया जाएगा।