सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Call to Plant Trees for Environmental Conservation

Baghpat News: पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का आह्वान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 05:34 AM IST
विज्ञापन
Call to Plant Trees for Environmental Conservation
विज्ञापन
फोटो नंबर 04केएआर 2
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कस्बे में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। लोक साहित्य संस्कृति समिति के कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में कवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने वृक्षों की महत्ता पर प्रकाश डाला और लोगों से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

समिति के अध्यक्ष गजेंद्र कौशिक गजानन ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवक्ता हर्ष भारद्वाज ने वृक्षों के कटान को रोकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षों के बिना पृथ्वी पर जीवन आसान नहीं है। कवि गजेंद्र कौशिक गजानन ने अपने काव्य पाठ में पौधों के पेड़ बनने की बात कही। कवि अजय कुमार ने वसुंधरा के श्रंगार में प्रकृति के महत्व को दर्शाया। कवि पारुल चौधरी मन ने वनों के लुप्त होने पर चिंता व्यक्त की। कवयित्री पूनम नैन मलिक ने पेड़ों से मिलने वाले भोजन, पानी और सांस का जिक्र किया। कवि कश्यप राजेश राज ने हरे-भरे पेड़ों को न काटने की अपील की। कवि भावना तोमर ने पर्यावरण बचाने के लिए समय रहते कदम उठाने पर जोर दिया। इस अवसर पर सुमित कुमार, प्रदीप कुमार, संदीप, महेश कुमार और सुनील सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के महत्व को रेखांकित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed