सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Priyanshi Sharma Wins Silver Medal in State-Level Running Competition

Baghpat News: प्रदेश स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में प्रियांशी शर्मा ने जीता रजत पदक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Priyanshi Sharma Wins Silver Medal in State-Level Running Competition
विज्ञापन
-दिल्ली में कराई गई थी एक हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता, छपरौली पहुंचने पर किया गया स्वागत
Trending Videos

फोटो-सात
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। प्रियांशी शर्मा ने दिल्ली में हुई प्रदेश स्तरीय एक हजार मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। बृहस्पतिवार को उनके कस्बे छपरौली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दो से चार जून तक आयोजित की गई थी।



स्किल इंडिया सेंटर छपरौली के परियोजना निदेशक कर्नल संजय पंवार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर की प्रियांशी शर्मा ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। प्रियांशी ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दौड़ में रजत पदक हासिल किया। कर्नल पंवार ने यह भी बताया कि प्रियांशी इससे पहले भी कई पदक जीत चुकी हैं। वह वर्तमान में सेंटर पर रोजाना पहुंचकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही हैं। बृहस्पतिवार को प्रियांशी के सेंटर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कोच प्रवेंद्र खोखर, धर्मेंद्र पंवार और निशा ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं। सभी ने प्रियांशी को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed