फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Called upon the students of Gurukul to propagate Sanatan

Baghpat News: गुरुकुल के विद्यार्थियों से सनातन का प्रचार करने का आह्वान किया

Thu, 30 Jul 2026 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Called upon the students of Gurukul to propagate Sanatan
- शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र पर व्यास पूर्णिमा महोत्सव का हुआ आयोजन
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के छपरौली रोड स्थित शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र पर बुधवार को व्यास पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इस दौरान यज्ञ किया गया और गुरुकुल के विद्यार्थियों से सनातन धर्म का प्रचार करने का आह्वान किया।

गुरुकुल के संस्थापक आचार्य संदीप गौतम ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु का दर्जा माता-पिता से भी ऊपर है और उनके बताए मार्ग पर चलकर जीवन सफल बनाना चाहिए। भाजपा नेता और पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित ने समाज की एकजुटता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज और सनातन के एक हुए बिना कामयाबी नहीं मिल सकती। दीक्षित ने विद्यार्थियों से सनातन धर्म का प्रचार करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर आचार्य कुंदन दीक्षित, रेनू पंवार, सुदीप सांगवान, आचार्य दीपक गौतम, चौधरी सुभाष भारद्वाज और नितिन गोस्वामी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed