फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member

UP: चौधरी परिवार की बहू भी राजनीति में हो सकती हैं शामिल, राज्यसभा जा सकती हैं चारू तो जयंत लड़ सकते हैं चुनाव

Thu, 08 Feb 2024 02:23 PM IST
Dimple Sirohi डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ
डिम्पल सिरोही, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Feb 2024 02:23 PM IST
सार

रालोद के NDA में जाने की खबरों के बीच चौधरी परिवार की फैशन डिजाइनर बहू के भी जल्द ही राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यदि ऐसा होता है तो वह चौधरी परिवार से राजनीति में कदम रखने वाली तीसरी महिला होंगी।

विज्ञापन
UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member
चारू चौधरी व जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में जाने की चर्चाओं ने यूपी की राजनीति में सरगर्मी बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष एक दो दिन के भीतर ही इसकी घोषणा कर सकते हैं। इन चर्चाओं के बीच चौधरी परिवार की बहू के भी राजनीति में कदम रखने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी राज्यसभा जा सकती हैं तो जयंत चौधरी खुद चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। वहीं यदि ऐसा होता है तो चारू राजनीति में एंट्री करने वाली चौधरी परिवार की तीसरी महिला होंगी।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी की राजनीतिक धुरी बने जयंत; NDA से बातचीत की अटकलों के बीच सपा-कांग्रेस मान-मनौव्वल में जुटीं
विज्ञापन
विज्ञापन

 

UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member
चारू चौधरी व जयंत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

27 दिसंबर 1978 को राजनीतिक परिवार में जन्म लेने वाले जयंत चौधरी चरण सिंह के पौत्र, अजित सिंह के पुत्र व भारतीय राजनेता हैं। वह राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष हैं। बता दें कि जयंत चौधरी और चारू चौधरी की शादी वर्ष 2003 में हुई थी। दोनों की दो बेटियां हैं।

जयंत ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भारत से और उच्च शिक्षा लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स से स्नातक में की है।15वीं लोक सभा में यूपी के मथुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से वह सांसद रहे हैं। वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें: सियासत: रालोद मुखिया जयंत चौधरी के भाजपा में जाने से पश्चिम में गड़बड़ाएगा सपा का गणित 

UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member
बेटियों के साथ जयंत और चारू चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

जयंत पिछले पांच वर्ष से समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में हैं और यूपी में इंडिया गठबंधन के धुरी माने जाते रहे हैं। हाल ही में सपा से समझौते के तहत जयंत चौधरी को यूपी में सात सीटें, बागपत, मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, हाथरस और अमरोहा देने का भी एलान किया गया था। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में दावेदारों की दौड़ को लेकर जयंत चौधरी के साथ चारू चौधरी के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर भी चर्चा होने लगी थी।

हाल ही में रालोद के एनडीए में शामिल होने की खबरों ने फिर से राजनीति में हलचल तेज कर दी है। रालोद एक-दो दिन के भीतर इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर सकता है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो जयंत लोकसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ सकते हैं तो वहीं चारू चौधरी भी राजनीति में अपना पहला कदम रख सकती हैं। उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो चारू चौधरी का नाम चौधरी परिवार से सियासत में एंट्री करने वाली महिलाओं में तीसरे नंबर पर शामिल हो जाएगा।

UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member
चौधरी चरण सिंह व गायत्री देवी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले चौधरी अजित सिंह की मां गायत्री देवी उत्तर प्रदेश की कैराना सीट से सांसद रही थीं, वहीं चौधरी अजित सिंह की बहन और जयंत की बुआ सरोज छपरौली से विधायक रहीं थीं। अब चारू के भी राजनीति में एंट्री की संभावनाएं बन रही हैं। 

पत्नी के लिए चौधरी चरण सिंह ने किया था प्रचार
वर्ष 1971 में चौधरी चरण सिंह मुजफ्फरनगर लोकसभा से चुनाव लड़कर हार गए थे। वर्ष 1980 में कैराना लोकसभा सीट पर चौधरी चरण सिंह की पत्नी गायत्री देवी चुनाव लड़कर विजयी हुईं। पत्नी के लिए प्रचार में भी वह शामिल हुए। वर्ष 1979 में वे प्रधानमंत्री बने थे। अपने राजनीति कार्यकाल में बीकेडी, भारतीय लोकदल और दमकिपा जैसे राजनीतिक दलों का गठन किया। बता दें कि किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की राजनीति की पाठशाला में दिग्गजों ने भी क, ख, ग सीखा।

UP Politics Jayant Chaudhary may contest Lok Sabha Election wife Charu can become Rajya Sabha Member
जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फैशन डिजाइनर हैं चारू चौधरी 
जयंत चौधरी की पत्नी चारू ने अपनी उच्च शिक्षा जेपीडीसी, दिल्ली और जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ अमेरिका से ली है। उन्होंने कुछ वर्ष कॉरपोरेट सेक्टर में कार्य करने के बाद फैशन डिजाइनिंग को अपना पेशा बनाया और कॉरपोरेट की नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने नई दिल्ली में लोधी कॉलोनी में मेहरचंद मार्केट में अपने फैशन ब्रांड का शोरूम बनाया। वह जूकी नाम के फैशन ब्रांड की मालिक हैं। वह राजनीति में भी दिलचस्पी रखती हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed