{"_id":"6a0eec267cfafe9bb4040b37","slug":"chief-minister-honors-avi-tomar-baghpat-news-c-28-1-bag1001-152071-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मुख्यमंत्री ने अवि तोमर को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मुख्यमंत्री ने अवि तोमर को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-अमर उजाला के दिशा स्कॉलरशिप टेस्ट में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल के कक्षा 11 के छात्र अवि तोमर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। अवि तोमर ने अमर उजाला के दिशा स्कॉलरशिप टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 90 फीसदी अंक प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया।
यह सम्मान समारोह बीती 18 मई को लखनऊ में आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवि तोमर को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए टैबलेट देकर सम्मानित किया। अवि तोमर वाजिदपुर के निवासी हैं और उनकी यह सफलता उनके स्कूल और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल, जिवाना गुलियान के प्रबंधन ने भी अवि की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की। स्कूल के प्रबंधक अनिल आर्य ने अवि की सफलता को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणादायक बताया। निदेशक सुनील आर्य ने भी छात्र को बधाई दी। प्रधानाचार्य पवन त्यागी और उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स ने अवि तोमर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Trending Videos