{"_id":"6a0eecc6974d650e7f0c2f8e","slug":"congress-members-observed-rajiv-gandhis-death-anniversary-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-152066-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: कांग्रेसियों ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-कार्यकर्ताओं ने उनके देश के प्रति दिए गए योगदानों को याद किया
फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के गुराना सड़क स्थित ब्रजमोहन शर्मा के आवास पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके देश के प्रति दिए गए योगदानों को याद किया। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता चौधरी रामकुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान गरीबों के उत्थान के लिए अनेक लाभकारी योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने देश में प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण क्रांति लाने का काम किया। सिंह ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को आधुनिकता की राह पर आगे बढ़ाया। शहर अध्यक्ष रामहरी पंवार ने पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यों को अविस्मरणीय बताया। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मतदान का अधिकार दिलाने के उनके ऐतिहासिक निर्णय का उल्लेख किया। पंवार ने कहा कि यह निर्णय युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान करने वाला था। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के आदर्शों और नीतियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिल सैन, शोकेंद्र तोमर, बिजेंद्र शर्मा, रविंद्र तोमर, ओमबीर, मदन सिंह, डॉ़ सुभाष शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos