सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Children were honored in the program Our Courtyard, OChildren were honored in the program Our Courtyard, Our Children.ur Children.

Baghpat News: हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Children were honored in the program Our Courtyard, OChildren were honored in the program Our Courtyard, Our Children.ur Children.
विज्ञापन
- बिनौली के सर्वहितकारी इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा के तहत हुआ कार्यक्रम
Trending Videos

फोटो-छह

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम हुआ। वहां बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ बिनौली खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन सिंह व प्रधान उपेंद्र धामा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीईओ ने कहा कि हमारा आंगन, हमारे बच्चे और बाल वाटिका राष्ट्रीय शिक्षा नीति से तीन से छह वर्ष तक की उम्र वाले बच्चों को मजबूत करना है। इसका उद्देश्य खेल-आधारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में संज्ञानात्मक, सामाजिक और भाषा कौशल विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान उपेंद्र धामा ने कहा कि बच्चों की सर्व प्रथम पहली शिक्षा आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राप्त होती है। आंगनबाड़ी से निकलकर बच्चों की दूसरी शिक्षा शुरू होती है। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले 50 निपुण बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्याम सिंह, अनिता रानी, कविता सिंह, ऋषिपाल सिंह, सुनील कुमार, अजय शर्मा, पूनम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed