सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Clash Outside Mosque in Baghpat: SP Leader and Advocate Group Fight With Sticks and Sharp Weapons

Baghpat: मस्जिद के बाहर सपा नेता और अधिवक्ता पक्ष में खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 06 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के बड़ा बाजार स्थित छत्ते वाली मस्जिद के बाहर सपा नेता सफीक सलमानी और आईएएस अधिकारी सना अख्तर के अधिवक्ता भाई वासिल के पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Clash Outside Mosque in Baghpat: SP Leader and Advocate Group Fight With Sticks and Sharp Weapons
मस्जिद के बाहर संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत शहर के बड़ा बाजार स्थित छत्ते वाली मस्जिद के बाहर शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सपा नेता सफीक सलमानी और आईएएस अधिकारी सना अख्तर के अधिवक्ता भाई वासिल के पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार तक चल गए। घटना के बाद बाजार में भगदड़ मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

Trending Videos


नमाज के समय हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम नमाज के समय मस्जिद के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UPSC Result: डीयू से पढ़ीं, IAS बनने का था सपना, तीसरे प्रयास में पाई नौंवी रैंक, आस्था ने बताया सफलता का राज 

सपा नेता ने लगाया हमला करने का आरोप
सपा नेता सफीक सलमानी का आरोप है कि वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे। उसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पुराने विवाद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया गया।

अधिवक्ता पक्ष ने भी लगाए आरोप
वहीं अधिवक्ता वासिल का कहना है कि सपा नेता और उनके बेटों ने पहले हमला किया और लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से उन पर वार किए। दोनों पक्षों के आरोपों के बाद मामला और पेचीदा हो गया है।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक तनाव का माहौल बना रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed