सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Class 12 student injured in bus-canter collision dies

Baghpat News: बस-कैंटर की भिड़ंत में घायल 12वीं के छात्र की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Class 12 student injured in bus-canter collision dies
विज्ञापन
बस-कैंटर की भिड़ंत में घायल 12वीं के छात्र की मौत
Trending Videos

-दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास सीएनजी के सिलिंडरों से भरे कैंटर से टकरा गई थी बस
फोटो संख्या 1 ए और बी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास शनिवार को हुई बस-कैंटर की भिड़ंत में राज्य स्तरीय पहलवान जावेद के बाद उसके दोस्त आदित्य (17) की मेरठ के निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं हादसे में जावेद की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 15 यात्री घायल हुए थे।
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बड़ौली गांव के पास किनारे खड़े सीएनजी गैस के सिलिंडरों के कैंटर से यात्रियों से भरी बस टकरा गई थी। हादसे में बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार राज्य स्तरीय पहलवान जावेद निवासी सरूरपुरकलां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथी आदित्य समेत 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिनका सीएचसी, जिला असपताल और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। आदित्य को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया, फिर वहां से मेरठ रेफर कर दिया। घायल आदित्य का परिजनों ने निजी अस्पताल में उपचार कराया, जहां शनिवार देर रात उसकी भी मौत हो गई। आदित्य आठ भाई-बहनों में तीसरे नंबर के थे। पिता जितेंद्र नैन ने बताया कि आदित्य ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इस मामले में सीओ अंशु जैन का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। क्षतिग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed