फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   constration news

Baghpat News: विकास की नींव रखी नहीं, बहानों की इमारत खड़ी होती रही

Mon, 03 Aug 2026 01:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
constration news
बागपत। विकास कार्यों के लिए सरकार ने छह महीने पहले बजट भी जारी कर दिया, मगर इन कार्यों की नींव रखने की जगह अधिकारी केवल बहानेबाजी करते रहे। यही कारण है कि विद्यार्थियों व किसानों समेत अन्य के लिए काफी अहम विकास कार्य शुरू नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

बागपत में मिट्टी जांच प्रयोगशाला व कृषि भवन निर्माण के लिए जनवरी 2026 में शासन से मंजूरी मिली। इसके लिए 4.42 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया और सवा दो करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया। इसके बावजूद अभी तक जमीन पर कार्य शुरू नहीं कराया जा सका है। अधिकारियों की केवल कागजी कार्रवाई चल रही है। अप्रैल में जल्द ही निर्माण कार्य के लिए अनुबंध करने की रिपोर्ट बनाकर भेजी गई, मगर इससे आगे अभी तक नहीं बढ़ सके हैं।
विज्ञापन

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की नींव भी नहीं रखी गई
राजकीय पॉलिटेक्निक कोताना में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण की शासन से फरवरी 2026 में मंजूरी मिली और सात करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर हो गया। इसके लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये मिल चुके हैं, मगर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। अधिकारियों की कागजी कार्रवाई देखी जाए तो अभी तक अभिलेखों के तकनीकी मूल्यांकन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण भी शुरू नहीं हुआ
पुलिस लाइन में ट्रांजिट हॉस्टल के निर्माण के लिए लिए मार्च 2026 में 29.52 करोड़ रुपये मंजूर हुए। साढ़े दस करोड़ रुपये मिल चुके हैं। अभी तक इसका भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसमें भी अभिलेखों के तकनीकी मूल्यांकन की कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
यह कार्य भी जमीन पर नहीं उतर सके
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खेकड़ा में कार्यशाला व प्रशासनिक भवन निर्माण की शासन से मार्च 2026 में मंजूरी मिली। यह कार्य डेढ़ करोड़ रुपये से होने हैं। इसके अलावा नगर पालिका बागपत में पशु जन्म नियंत्रण केंद्र के लिए मार्च 2026 में पौने तीन करोड़ रुपये स्वीकृत हो गए। यह दोनों कार्य अभी तक जमीन पर शुरू नहीं हो सके हैं।

वर्जन
शासन से मंजूरी के बाद बजट मिलने पर भी कार्य शुरू क्यों नहीं कराए जा रहे हैं, इसका पता कराया जाएगा। इसमें जिसकी भी लापरवाही मिलेगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। जब बजट मिल गया है तो कार्य शुरू होने चाहिए थे। -अनिल कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed