{"_id":"6a6fa04bd22b0f6dab0748ef","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bpt1003-156350-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, सात कांवड़िये घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, सात कांवड़िये घायल
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर, सात कांवड़िये घायल की खबर से संबंधित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह हिलवाड़ी गांव के पास फॉर्च्यूनर कार ने पीछे से स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो में सवार दिल्ली के नजफगढ़ निवासी दिनेश, विकास, आकाश, मोनू कुमार, अमित, योगेश व मोनू घायल हो गए। चालक फॉर्च्यूनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में लिया। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दिल्ली के नजफगढ़ निवासी दिनेश, विकास, आकाश, मोनू कुमार, अमित, योगेश व मोनू रविवार सुबह करीब चार बजे स्कॉर्पियो में सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकले थे। स्कॉर्पियो के पीछे भोले बाबा की प्रतिमा के साथ कांवड़ भी गाड़ी के पीछे बांधी गई थी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हिलवाड़ी गांव के पास पीछे से आई फॉर्च्यूनर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे स्कॉर्पियो में सवार सभी कांवड़िये घायल हो गए, जिनमें योगेश व मोनू की हालत गंभीर थी। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर राहगीरों की भीड़ लग गई और गांव के भी कुछ लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल कांवड़ियों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से योगेश व मोनू को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया और अन्य को उपचार के बाद छुट्टी दे गई।
टक्कर लगने से कावंड़ व गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। चालक फॉर्च्यूनर को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने एक्सप्रेसवे से हटवाकर कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद कांवड़िये हरिद्वार जाने के बजाय वापस दिल्ली लौट गए। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से कांवड़िये घायल हुए हैं। कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
अब सीधे मवीकलां से जा सकेंगे वाहन
बागपत। कांवड़ यात्रा को देखते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी और बिजरौल कट से वाहन नहीं जा सकें, इसलिए वहां बैरिकेड लगवा दिए गए हैं। इस तरह एक्सप्रेसवे पर जाने के लिए वाहनों को रोका जाएगा। अब सीधे मवीकलां से वाहन जा सकेंगे। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को पहले ही जाने से रोका जा रहा है। अब वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। इन दोनों जगह रविवार को जाकर व्यवस्था भी देखी गई और पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश भी दिए गए।