सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Council school exams will begin from March 16.

Baghpat News: 16 मार्च से शुरू होगी परिषदीय विद्यालयों में परीक्षा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Council school exams will begin from March 16.
विज्ञापन
- 20 मार्च को परीक्षा खत्म होने पर 30 को घोषित किया जाएगा परिणाम
Trending Videos

- अभिभावकों को भी दिखाई जाएगी उत्तर पुस्तिका, बच्चों की गलतियों को भी देखेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई है। परीक्षा 16 मार्च से 20 मार्च तक परीक्षा कराई जाएगी और 30 मार्च को परिणाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित करते समय अभिभावकों को भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाई जाएगी, ताकि बच्चों की गलती को अभिभावक देख सकें।
परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि 15 मार्च तक अनिवार्य रूप से प्रश्नपत्रों को विद्यालयों में भेज दिया जाए। परीक्षा से पहले बच्चों का कोर्स भी पूरा कराया जाए, ताकि परीक्षा के दौरान बच्चों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। 30 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली 9:30 से दोपहर 11:30 तक और द्वितीय पाली 12:30 से 2:30 बजे तक कराई जाएगी। पिछले साल अतिरिक्त समय भी बच्चों को दिया गया था, लेकिन इस बार दो घंटे का समय दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दूसरे विद्यालय के शिक्षकों से कराया जाएगा और किसी भी छात्र की कक्षोन्नति नहीं रोकी जाएगी।
-- कक्षा एक की होगी मौखिक परीक्षा
कक्षा एक की परीक्षा मौखिक होगी, जबकि दो व तीन में परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। इनका अधिभार 50-50 प्रतिशत रखा जाएगा। कक्षा चार व पांच की भी परीक्षा लिखित एवं मौखिक होगी। इनका अधिभार 70 एवं 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित कराई जाएगी। लिखित वार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में परीक्षा को अनिवार्य रूप से कराया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे और अन्य शिक्षकों से भी कराएंगे। अगर कहीं परीक्षा को लेकर लापरवाही मिलती है तो संबंधित जवाबदेह होंगे।
-- बीआरसी पर होगा मूल्यांकन
कक्षा आठ की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर कराया जाएगा। कक्षा एक, दो, तीन, चार, छह व सात की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बीआरसी पर होगा, जबकि कक्षा पांच की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन न्याय पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों से मूल्यांकन कराया जाएगा।
-- इस तरह होंगे पेपर
कक्षा एक की मौखिक परीक्षा होगी। कक्षा दो की गणित की परीक्षा 17 मार्च प्रथम पाली और कक्षा तीन की गणित की 17 मार्च को प्रथम पाली में होगी तो द्वितीय पाली में संस्कृत/उर्दू का पेपर होगा। कक्षा चार, पांच, छह का प्रथम पाली में हिंदी व द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू, कक्षा सात व आठ का प्रथम पाली में विज्ञान और द्वितीय पाली में संस्कृत उर्दू का पेपर होगा। 18 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का मौखिक और द्वितीय पाली में अंग्रेजी, कक्षा तीन का प्रथम पाली में हिंदी और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा। कक्षा चार, पांच, छह, सात व आठ का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय पाली में अंग्रेजी का होगा।
19 मार्च को प्रथम पाली में कक्षा दो का हिंदी का पेपर होगा। कक्षा तीन का प्रथम पाली में सामाजिक विषय और द्वितीय में कला संगीत, कक्षा चार से आठवीं तक प्रथम पाली में गणित और द्वितीय पाली में कला एवं संगीत का पेपर होगा। 20 मार्च को कक्षा तीन, चार, पांचवीं का प्रथम पाली में कार्यानुभव, नैतिक शिक्षा का पेपर होगा। द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठवीं तक पर्यावरण अध्ययन का पेपर होगा।
20 मार्च को कक्षा दो से पांचवीं तक सभी विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा छह से आठवीं तक प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि/गृह शिल्प की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा एवं स्काउटिंग का पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed