सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   crime news

Baghpat News: व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस चौकी का किया घेराव

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
crime news
कार्रवाई की मांग को लेकर बाजार बन्द कर पुलिस चौकी जाते व्यापारी । - फोटो : shrinagar news
विज्ञापन
कांधला। थानाक्षेत्र के कस्बा एलम में तीन युवकों ने दुकान से जलेबी खरीदी। दुकानदार ने जलेबी के पैसे मांगे तो युवकों ने दुकानदार व उसके कर्मचारियों की पिटाई कर घायल कर दिया। आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस चौकी का घेराव किया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी के कार्रवाई करने के आश्वासन पर व्यापारियों का गुस्सा शांत हुआ।
Trending Videos

एलम निवासी आशीष की एलम मेन बाजार में हलवाई की दुकान है। मंगलवार रात करीब आठ बजे कस्बे के तीन युवक आए और उससे डेढ़ किलो जलेबी ली। जब तीनों युवक जलेबी लेकर जाने लगे तो दुकानदार ने उनसे जलेबी के पैसे मांगे। आरोप है कि युवकों ने आशीष के साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौच की और जलेबी लेकर मौके से भाग गए। कुछ देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ दुकान पर पहुंचे और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए दुकानदार की पिटाई करने लगे। दुकानदार को दुकान पर काम करने वाले सहायक कर्मचारी शुभम, अश्वनी व संदीप ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह इस मामले की सूचना मिलने पर व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एलम का बाजार को बंद कर विरोध शुरू कर दिया। व्यापारियों ने एलम पुलिस चौकी का घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। कांधला थाना प्रभारी ने व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने बाजार खोला। इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र रूहेला, पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयकुमार, लाल्ला, सुभाष कुमार, संतोष कुमार, विकास जैन, राजबीर व नीटू भार्गव आदि मौजूद रहे। पीड़ित दुकानदार की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed